• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नवी मुंबई : घणसोली बस डिपो में भीषण आग से दो बसें जलकर हुईं खाक

Navi Mumbai: Two buses burnt to ashes in a massive fire at Ghansoli bus depot - Mumbai News in Hindi

मुंबई । नवी मुंबई के घणसोली बस डिपो में बुधवार की सुबह एक भीषण आग की घटना में दो बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में एक इलेक्ट्रिक और एक डीजल बस को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना डिपो में मरम्मत के लिए खड़ी इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लगने से हुई है। आग इतनी तेजी से फैली कि पास खड़ी डीजल बस भी इसकी चपेट में आ गई। इस घटना में दोनों बसें पूरी तरह नष्ट हो गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक बस में मरम्मत का कार्य चल रहा था, जिसके लिए उसे डिपो में रखा गया था। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि शॉर्ट सर्किट इसकी मुख्य वजह हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही डिपो के कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद वाशी परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार, जलकर खाक हुई इलेक्ट्रिक बस हाल ही में नवी मुंबई की सड़कों पर शुरू की गई नई बसों में से एक थी। इस हादसे से परिवहन विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, क्योंकि दोनों बसों की लागत काफी अधिक थी।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए डिपो में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी।
फिलहाल, पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और जांच में जुटी हैं। इस हादसे से डिपो की कार्यप्रणाली पर असर पड़ सकता है, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि बस सेवाओं को सामान्य रखने के लिए तत्काल वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Navi Mumbai: Two buses burnt to ashes in a massive fire at Ghansoli bus depot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: navi mumbai, mumbai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved