मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को देश के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) के पहले चरण को लॉन्च किया। अधिकारियों ने बताया कि ठाकरे ने पुल के पहले गाटर (शहतीर) को रखा, जोकि एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। ठाकरे ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डवलपमेंट अथॉरिटी (एमटीएचएल) के शीर्ष अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ शिवड़ी में एमटीएचएल पुल को लॉन्च किया। 1000 टन वजन वाले गाटर को 1400 टन लॉन्चिंग गाटर द्वारा स्थापित किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुंबई के पूर्वी तट से अरब सागर से होकर गुजरने वाला दूसरा सडक़ संपर्क एमटीएचएल मुख्य भूमि को शिवड़ी और चिरले से जोड़ेगा। इस पुल के 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बनने के बाद मुंबई और नवी मुंबई के बीच महज 30 मिनट की दूरी रह जाएगी, जिसके लिए फिलहाल करीब 100 मिनट लगते हैं।
इस पुल के बनने में लगभग 14260 करोड़ रुपए की लागत का अनुमान है। यह जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) से प्राप्त ऋण द्वारा बनाया जा रहा है। यहां पर वाहनों की आवाजाही के लिए छह लेन बनाई जाएगी, जिसके साथ ही दो आपातकालीन लेन भी होगी। पुल की कुल चौड़ाई 27 मीटर होगी और इसके शुरू होने के बाद यहां से रोजाना 70000 से अधिक वाहनों के गुजरने की उम्मीद है।
असम में भाजपा ने बीपीएफ को छोड़ा, यूपीपीएल से मिलकर चुनाव लड़ेगी
किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार : जावडेकर
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
Daily Horoscope