मुंबई। मुंबई महानगर के चरनी रोड इलाके में ड्रीमलैंड सिनेमा के पास रविवार अल सुबह एक आवासीय इमारत में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग में फंसे सभी लोगों को निकाल लिया गया है। आग काबू पाने की कोशिश जारी है। इस बीच राहत और बचाव कार्य में लगा एक दमकल कर्मी बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मिली जानकारी के अनुसार आग में 4 से 5 लोगों के फंसे होने की आशंका बताई जा रही थी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि यह लेवल 3 की आग है। इसके बाद फायर ब्रिगेडकर्मियों ने क्रेन और सीढ़ी की सहायता से लोगों को जलती इमारत से बाहर निकाल लिया। आग पर काबू पाने के प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारण भी पता नहीं चल पाया है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope