• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मुंबई: भारी बारिश के चलते खुले मैनहोल बने जानलेवा, मशहूर डॉक्टर लापता

मुंबई। भारी बारिश के चलते मायानगरी मुंबई की सडकें पानी से लबालब भर गई हैं। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस बारिश में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है। सडकों पर पानी भरने से खुले पडे मैनहोल लोगों के लिए मौत का कुंआ साबित हो रहे हैं। खुले मैनहोल में गिरने से दो लोगों की मौत की खबर है। इनमें से एक मुंबई के नामी डॉक्टर भी हैं।

शहर का नामी डॉक्टर लापता, मैनहोल में गिरने की आशंका:
भारी बारिश की वजह से सडकों पर खुले पडे मैनहोल लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। शहर के एक नामी डॉक्टर के लापता होने की खबर है। बताया जा रहा है कि बॉम्बे हॉस्पिटल के नामी डॉक्टर दीपक अमरापुरकर लापता हैं। बताया जा रहा है कि अमरापुरकर मंगलवार शाम 7 बजे से ही लापता हैं। उन्हें आखिरी बार हॉस्पिटल से लौटते हुए देखा गया था। पुलिस ने डॉक्टर के लापता होने का केस दर्ज कर लिया है। डॉक्टर अमरापुरकर के मैनहोल में गिरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं लोअर परेल में स्थित इंडिया बुल्स के नजदीक उनका छाता पाए जाने के बाद संदेह और गहरा हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mumbai Rain: Bombay Hospital senior Doctor missing in mumbai rain, relatives fears to fell in manhole
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai rains, heavy rain in mumbai, mumbai rain live updates, bombay hospital senior doctor missing in mumbai rain, doctor relatives fears to fell in manhole, famous doctor deepak amrapurkar missing in mumbai rain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved