मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) ने शनिवार को मुंबई में कई मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि मुंबई के सादगी को देखकर मैं अभिभूत हूं। इसरो के वैज्ञानिकों से हम सब सीख सकते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विले पार्ले में लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर में भगवान गणेश की प्रार्थना की। आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेक इन इंडिया के तहत बने पहले मेट्रो कोच का उद्घाटन किया ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब देश 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है, तब हमें अपने शहरों को भी 21वीं सदी की दुनिया के मुताबिक बनाना ही होगा। इसी सोच के साथ हमारी सरकार अगले पांच साल में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। इस सरकार को 100 दिन हो रहे हैं और इन 100 दिनों में ही ऐसे-ऐसे कार्य हुए हैं, जो अभूतपूर्व हैं, ऐतिहासिक हैं।
बीते पांच वर्षों में ‘आमची मुंबई’ के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए हमने बहुत ईमानदारी से प्रयास किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सबसे ऊंचे स्तर पर वो लोग पहुंचते हैं जो लगातार रुकावट के बावजूद, बड़ी से बड़ी चुनौतियों के बावजूद, निरंतर प्रयास करते रहते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करके ही दम लेते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अपने लक्ष्य के लिए कैसे दिन-रात एक कर दिया जाता है। कैसे विपरीत से विपरीत परिस्थिति और चुनौती में भी पूरी तन्मयता के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया जाता है, ये ISRO के अपने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों से हम सीख सकते हैं।
मोदी ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र के लोगों की सादगी और स्नेह मुझे हमेशा अभिभूत कर देता है। चुनाव प्रचार के दौरान महाराष्ट्र के अनेक शहरों में मैंने लोगों से संवाद किया। इस दौरान मुंबई में जो रात में सभा हुई थी उसकी चर्चा कई दिनों तक हुई। इस स्नेह के लिए मैं आपका आभारी हूं।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope