• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मानसी घोष बनीं 'इंडियन आइडल 15' की विजेता, जीता 25 लाख का इनाम

Mumbai. Manasi Ghosh became the winner of Indian Idol 15, won a prize of Rs 25 lakh - Mumbai News in Hindi

मुंबई। देश के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के 15वें सीजन के विजेता की घोषणा हो गई है। मानसी घोष इस एडिशन की विनर बनीं हैं, जिन्हें शानदार गायन के लिए ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी दी गई। वहीं, सुभोजित चक्रवर्ती फर्स्ट रनर-अप और स्नेहा शंकर सेकंड रनर-अप रहीं। इन तीनों ने पूरे सीजन दर्शकों का दिल जीतने के साथ-साथ जजों से भी भरपूर सराहना पाई। रनर-अप को पांच लाख रुपये का इनाम मिला। इंडियन आइडल का यह सीजन पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुआ था। इस बार ऑडिशन राउंड कोलकाता, गुवाहाटी, नोएडा और मुंबई जैसे शहरों में आयोजित किए गए थे। सैकड़ों प्रतिभागियों में से चुने गए 16 कंटेस्टेंट्स ने मंच पर अपने सुरों का जादू बिखेरा, जिनमें से छह प्रतिभागी फिनाले तक पहुंचे।
फिनाले में जगह बनाने वाले टॉप छह फाइनलिस्ट थे - मानसी घोष, सुभोजित चक्रवर्ती, स्नेहा शंकर, चैतन्य देवाधे, प्रियांग्शु दत्ता और अनिरुद्ध सुस्वरम। शो की मेजबानी मशहूर होस्ट आदित्य नारायण ने की, जबकि देश के तीन नामचीन संगीत सितारे - बादशाह, विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल - जज थे।
यह शो देशभर के युवा गायकों को एक मंच देता है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। शो को हर बार की तरह इस बार भी सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया गया। मानसी घोष की जीत न केवल उनकी मेहनत की कहानी है, बल्कि यह दर्शाती है कि आज भी प्रतिभा को पहचान और अवसर देने वाले मंचों की अहम भूमिका बनी हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mumbai. Manasi Ghosh became the winner of Indian Idol 15, won a prize of Rs 25 lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, manasi, ghosh, indian idol 15, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved