• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई: चप्पल में छुपाकर रखा था 10 लाख का कोकीन, नाइजीरियाई समेत दो गिरफ्तार

Mumbai: Cocaine worth 10 lakh was hidden in slippers, two including Nigerian arrested - Mumbai News in Hindi

मुंबई। मुंबई कस्टम के अधिकारियों ने एक नाइजीरियाई नागरिक समेत दो लोगों के पास से 10 लाख रुपये का कोकीन बरामद किया है जिसे चप्पल में छिपाकर रखा गया था। कस्टम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी पहले भी कुछ मामलों में शामिल रहे हैं। अधिकारी ने कहा, खुफिया सूचना के आधार पर एसआईआईबी/कुरियर सेल और एपीएससी, मुंबई ने तीन जोड़ी चप्पलों में छिपाकर रखा गया 99 ग्राम कोकीन बरामद कर लिया जिसका मूल्य करीब 10 लाख रुपये है। आगे की कार्रवई में एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह स्पष्ट है कि आरोपी ने एनडीपीएस कानून की धारा 8 का उल्लंघन किया है और एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 23 और 29 के तहत दंडणीय अपराध किया है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले में आगे जांच की जा रही है(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mumbai: Cocaine worth 10 lakh was hidden in slippers, two including Nigerian arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, cocaine, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved