• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

श्रीदेवी की आखिरी इच्छा: अंतिम यात्रा में इस्तेमाल हर चीज का रंग सफेद

मुंबई। मुंबई के वर्सोवा स्थित भाग्य बंगले में श्रीदेवी की अंतिम यात्रा की तैयारियां हो रही है। लेकिन, अभी तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई में ही है। सूत्रों की मानें तो करीब 1 बजे श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से रवाना होगा। बताया जा रहा है कि शाम 5-6 बजे तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच जाएगा। मुंबई में श्रीदेवी के फैंस उनके अंतिम दर्शन को बेताब है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि श्रीदेवी की मौत की फरेंसिक रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन इसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। अभी डेथ सर्टिफिकेट और इमीग्रेशन की प्रक्रिया चल रही है।

भारतीय दूतावास के अधिकारी श्रीदेवी के पार्थिक शरीर को मुंबई भेजने में जुटे हुए है। श्रीदेवी के निधन के 30 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं, ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि उनका शव भारत लाने में देरी क्यों हो रही है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात के स्थानीय कानून के मुताबिक, किसी विदेशी की हॉस्पिटल से बाहर मौत होने पर पोस्टमॉर्टम करना ही पड़ता है।

ये थी श्रीदेवी की अंतिम इच्छा

इधर, श्रीदेवी के बंगले पर बॉलिवुड की हस्तियों और उनके फैंस का तांता लगा हुआ है। मुंबई के वर्सोवा स्थित श्रीदेवी के बंगले में अंतिम यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार जुहू के मुक्तधिाम में किया जाएगा। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पूरे बॉलीवुड के साथ उनके फैन्स और करीबी इंतजार कर रहे हैं। श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरी आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रंग का कर दिया गया है। घर के परदे सफेद रंग के कर दिए गए हैं। फूल भी सफेद मंगाएं गए हैं।

दुबई के होटल के कमरे में कुछ यूं बीते श्रीदेवी के आखिरी लम्हे



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mortal remains of Sridevi will reach Mumbai in evening, know last desire of actress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mortal remains, sridevi, mumbai, evening, last desire, actress sridevi, sridevi heart attack, dubai, versova, uae, boney kapoor, khushi, jahnvi, mohit marwah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved