• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नारी शक्ति वंदन अधिनियम दोबारा लाएंगे मोदी, विपक्ष न माना तो होगा आंदोलन: शाइना एनसी

Modi Will Reintroduce Nari Shakti Vandan Adhiniyam; If Opposition Refuses, a Nationwide Movement Will Ensue: Shaina NC - Mumbai News in Hindi

मुंबई । शिवसेना की नेता शाइना एनसी ने विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया है। मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम' एक सुनहरा अवसर था, जिसे हम पारित कर सकते थे। विपक्ष ने इसे पारित नहीं होने दिया। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ आवश्यक संशोधनों के साथ इस बिल को फिर से संसद में पेश करेंगे। अगर विपक्ष एक बार फिर इसे स्वीकार नहीं करता, तो पूरे देश में बड़ा आंदोलन होगा। शाइना एनसी ने यूसीसी पर कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड का मतलब है कि देश के हर नागरिक के लिए कानूनों का एक समान सेट हो। इसमें किसी भी प्रकार की तुष्टीकरण की राजनीति नहीं होगी। पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में अल्पसंख्यक समुदाय भी अब यह मान चुका है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड आज की जरूरत है। कुछ पार्टियां सीएए, एनआरसी और यूसीसी का विरोध केवल तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कर रही हैं। देश के लिए यूसीसी जरूरत है।
नासिक आईटी कंपनी मामले पर शिवसेना नेता ने कहा कि नासिक में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह बेहद गंभीर मामला है। लड़कियों को लुभाकर उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। नासिक पुलिस ने बहुत सराहनीय काम किया। महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में अंडरकवर के रूप में तैनात थीं, जिन्होंने शिकायतों की पुष्टि की और आरोपियों को पकड़ा।
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर शाइना एनसी ने कहा कि हम सभी का मानना है कि सनातन धर्म शांति और सद्भाव का प्रतीक है। यह एकता को बढ़ावा देता है और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखता है। हम काशी विश्वनाथ मामले में अदालत के फैसले का पूरा सम्मान करते हैं। हमें उम्मीद है कि अयोध्या में भगवान राम के मामले की तरह ही काशी विश्वनाथ में भी भक्तों की श्रद्धा और भव्यता देखने को मिलेगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Modi Will Reintroduce Nari Shakti Vandan Adhiniyam; If Opposition Refuses, a Nationwide Movement Will Ensue: Shaina NC
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nari shakti vandan adhiniyam, modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved