• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महाराष्ट्र बंद के दौरान आगजनी, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झडप

मुंबई। विभिन्न संगठनों द्वारा शांति की अपील करने के बावजूद, मराठाओं द्वारा गुरुवार को आयोजित महाराष्ट्र बंद के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हिंसा हुई। शाम को बंद समाप्त होने से पहले आगजनी और सडक़ बाधित करने की घटनाएं सामने आईं और प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। सुबह बंद की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई, लेकिन कुछ ही घंटे बाद हिंसा की कई सूचनाएं, विशेषकर पुणे से मिलने लगीं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

मराठा क्रांति मोर्चा और सकाला मराठा समाज ने मराठा सुमदाय को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण देने की मांग को लेकर हिंसा मुक्त बंद सुनिश्चित करने के लिए अपने समर्थकों के लिए ‘आचार संहिता’ जारी की थी, लेकिन यह कागजों पर ही रह गई। मुंबई, थाणे और नवी मुंबई में केवल सांकेतिक प्रदर्शन देखे गए। उपनगरीय ट्रेन सेवा सामान्य रही और यातायात भी सुचारू रहा। नागपुर, पुणे और नांदेड़ में ट्रेन सेवा बाधित करने की कोशिश की गई। उमरी रेलवे स्टेशन पर हमला किया गया और वहां तोड़-फोड़ करने की कोशिश की गई, जिस वजह से लंबी दूरी की कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा या यह देरी से चलीं।

महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम ने राज्य के अधिकतर जगहों पर प्रदर्शनकारियों के निशाने से बचने के लिए अपनी सेवा स्थगित कर दी थी, जिस वजह से ग्रामीण इलाके के यात्रियों को भारी मुश्किलो का सामना करना पड़ा। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, मुंबई-गोवा राजमार्ग, मुंबई नासिक राजमार्ग को अवरुद्ध किया गया। पुणे के बारामाती में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के घर के सामने धरना दिया। लातूर में कांग्रेस नेता त्रियांबक भिसे के वाहन पर पथराव किया गया और उनके साथ बदसलूकी की गई।

नवी मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, सांगली, औरंगाबाद, उसमानाबाद, यवतमाल और अहमदनगर में एहतियाती तौर पर इंटरनेट सेवा को स्थगित कर दिया गया था। लातूर, शोलापुर, जालना, हिंगोली, अहमदनगर में सडक़ों पर टायर जलाया गया। कोल्हापुर, पालघर और कई अन्य जगहों पर सडक़ा को बाधित किया गया। पुणे, अहमदनगर, वाशिम, धुले, बुलधाना, नांदेड़, अकोला, प्रभनी में पूरी तरह से बंद का असर रहा।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maratha Reservation Movement:Clashes between arson, police and protesters during Maharashtra bandh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maratha reservation movement, police, protesters, maharashtra bandh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved