• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लाखों माराठा उतरे मुंबई की सडकों पर, महारैली से थमी मायानगरी

मुंबई। शिक्षा और नौकरी में आरक्षण की मांग को लेकर लाखों मराठा लोग आज सडकों पर हैं। मराठा समाज सरकार नौकरियों और शिक्षा में 16 प्रतिशत आरक्षण को लेकर सरकार को झकझोरने के लिए आज मुंबई में अति विशाल मोर्चा निकाल रहा है। मराठा समाज की इस रैली के चलते आज भागती-दौडती मुंबई की रफ्तार थम-सी गई है। हांलांकि इस मोर्चे में कोई नारेबाजी और भाषणबाजी नहीं हो रही है। ना ही इस मोर्चे में किसी राजनीतिक दल का बैनर है। हांलांकि मराठा समाज के इस मोर्चे को सभी राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। इस मोर्चे के जरिए समाज की वर्षों से प्रलंबित मांगों को उठाया जा रहा है।

जाम हो गई मुंबई:
मराठा समाज के इस मोर्चे में शामिल होने के लिए मंगलवार से ही राज्यभर के लोगों का मुंबई पहुंचना शुरू हो गया था। मोर्चे में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के हर हिस्से से लोग मुंबई आ रहे हैं। मुंबई की तरफ आने वाले लगभग सभी रास्तों पर रोज की अपेक्षा ज्यादा गाडियां दिखाई दीं। साथ ही मुंबई आने वाली बसों और ट्रेनों से भी लोग बडी संख्या में मुंबई पहुंच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अन्य राज्यों मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और अन्य प्रदेशों में भी मराठा समाज के लोग भी मोर्चे में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच रहे हैं।

यहां पूरी तरह बंद रहेगा यातायात:
मराठा समाज के विशाल मोर्चे को देखते हुए कई मार्गों को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मेट्रो चौक से मुंबई महानगर पालिका की तरफ आने वाले रास्ते पर भी यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। जेजे उड्डाण पुल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस आने वाले रास्ते पर भी यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। वहीं हजारीमल सोमानी मार्ग पर भी यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। कर्नाक बंदर चौक से कर्नाक पुल की तरफ जाने वाला यातायात भी पूरी तरह से बंद रहेगा। भाटिया बाग से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक तक जाने वाले रास्ते पर दांई ओर मुडने वाला यातायात बंद रहेगा।

लाखों लोग मोर्चे में शामिल:


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-maratha kranti Morcha rally in mumbai: lakhs lakhs join last silent march, heavy jam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maratha kranti morcha rally in mumbai, lakhs lakhs join last silent maratha march, heavy jam in mumbai due to maratha rally, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved