• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 72 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Major Action by Mumbai Police: Rs 72 Crore Cyber ​​Fraud Busted, 6 Accused Arrested - Mumbai News in Hindi

मुंबई। मुंबई पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर देशभर में 255 साइबर अपराधों का खुलासा किया है। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को मुलुंड की एक निजी कंपनी के अकाउंटेंट को व्हाट्सएप पर कंपनी मालिक की फोटो डीपी लगाकर एक अनजान व्यक्ति ने मैसेज किया और कंपनी के खाते से 10 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इस पर मुलुंड पुलिस स्टेशन में अपराध धारा 318(4), 319(2) बीएनएस और 66(सी)(डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि ठगी की रकम में से 5.50 लाख रुपए उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बैंक खाते में जमा हुए हैं। इसी लीड पर पुलिस ने मेरठ से 3 आरोपियों को पकड़ा। उनसे पूछताछ के बाद गाजियाबाद से 1, वडोदरा से 1 और मुंबई के कांदिवली से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 5.50 लाख रुपए नकद और 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
पुलिस जांच में आगे बड़ा खुलासा हुआ। एक आरोपी के मोबाइल से मिले 11 बैंक खातों पर देश के 21 राज्यों में 182 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। दूसरे आरोपी के 49 बैंक खातों पर 73 शिकायतें मिली हैं। इन सभी शिकायतों में कुल ठगी की रकम लगभग 72 करोड़ रुपए आंकी गई है।
आरोपी टेलीग्राम ग्रुप के जरिए बैंक खाते और सिम कार्ड की खरीद-फरोख्त करते थे। लोगों के मोबाइल में एपीके फाइल इंस्टॉल करवाकर उनके खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम मंगवाने के लिए करते थे। बाद में रकम को अलग-अलग खातों में घुमाकर नकद निकाल लेते थे और यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी में बदल देते थे।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवन भारती, सह-आयुक्त मनोज शर्मा, अपर-आयुक्त धनंजय कुलकर्णी, उपायुक्त अभयसिंह देशमुख, सहायक-आयुक्त सुदर्शन होनवडजकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक संतोष घाटेकर के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान पुलिस का भी सहयोग मिला।
साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ पुलिस ने जनता से अपील की कि वे अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक या सिम कार्ड कमीशन के लालच में किसी को न दें। अनजान व्यक्ति की भेजी एपीके फाइल इंस्टॉल न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Action by Mumbai Police: Rs 72 Crore Cyber ​​Fraud Busted, 6 Accused Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai police, cyber fraud, 72 crore cyber scam, six arrested, whatsapp fraud, apk file scam, telegram fraud, bank account fraud, cryptocurrency usdt, cyber crime india, mulund police, cyber safety, cyber fraud helpline 1930, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved