• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उद्धव ठाकरे का एलान, आरे कॉलोनी आंदोलन के दौरान पर्यावरणविदों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे

Maharashtra: Uddhav Thackeray says, I have ordered to take back the cases filed against many environmentalist - Mumbai News in Hindi

मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने निर्णय लिया है कि आरे कॉलोनी आंदोलन के दौरान पर्यावरणविदों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने पर्यावरणविदों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का आदेश दिया है। उन्होंने आगे कहा कि दो दिन के अंदर मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इससे पहले उद्धव सरकार ने आरे मेट्रो कार शेड के निर्माण पर रोक लगाने का ऐलान किया था।

आपके बताते जाए कि आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के विरोध में पिछले दिनों मुंबई में बड़ा आंदोलन हुआ था। तब राज्य की सरकार में भागीदारी के होने के बावजूद शिवसेना ने पेड़ों की कटाई का विरोध किया था। 4 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने और पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद करीब 2000 पेड़ों को काटा गया था। बाद में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पेड़ों की कटाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। 7 अक्‍टूबर को शीर्ष अदालत ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra: Uddhav Thackeray says, I have ordered to take back the cases filed against many environmentalist
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharashtra, chief minister uddhav thackeray, aarey metro car shed, maharashtra govt, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved