• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Maharashtra : शिवसेना विधायकों को किया होटल से शिफ्ट, कांग्रेस विधायकों को जयपुर भेजा

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत दिया है। लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेेकर भाजपा-शिवसेना के बीच तकरार बनी हुई है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए सिर्फ एक दिन बचा हुआ है। यदि सरकार नहीं बनाई गई तो महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाएगा।

अपडेट...


-कांग्रेस ने सारे विधायकों को जयपुर भेज दिया है।
- शिवसेना की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा।
-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विनोद तावड़े, सुभाष देशमुख, संभाजी निलंगेकर-पाटिल पहुंच गए हैं। सरकार गठन को लेकर माथापच्ची चल रही है।

-शिवसेना अपने विधायकों को दो एसी बसों से होटल से शिफ्ट कर रही है। शिवसेना भवन में चल रही बैठक भी समाप्त हाे गई है।

- शिवसेना भवन में चल रही है शिवसेना के सांसद और पदाधिकारियों की बैठक। इस बैठक में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे भी मौजूद हैं। सरकार बनाने को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं ।

- भाजपा के नेता नीतिन गड़करी ने कहा है कि शिवसेना के साथ 50-50 फाॅर्मूला की बात नहीं हुई थी। अर्थात ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री बनाने की बात नहीं हुई है। विधायकों के खरीद-फरोख्त का सवाल पैदा नहीं होता है। सरकार बनाने में संघ की कोई भूमिका नहीं है।

-कांग्रेस ने दावा किया है कि भाजपा ने शिवसेना के विधायक को 50 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है। इसी बीच खबर आयी है कि कांग्रेस अपने सभी विधायकों को जयपुर भेज रही है।


-महाराष्ट्र में भाजपा के चुनाव प्रभारी रहे भूपेन्द्र यादव ने आज मुंबई आ रहे हैं, जहां वह पार्टी की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।


-शिवसेना के नेता संजय राउत ने आज कहा है कि दिल्ली सरकार महाराष्ट्र कभी झूका नहीं है। महाराष्ट्र हमारा है। यह छत्रपति शिवाजी की नीतियों को साथ लेकर चलने वाले हैं। हमारी अस्मिता की लड़ाई जारी रहेगी। यह जनादेेश का अपमान है। दिल्ली से महाराष्ट्र को कंट्रोल करने का प्रयास किया जा रहा है।



मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच दांवपेच फंसा हुआ है। इसको सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कई बार प्रयास किया। सूत्रों ने बताया कि फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को तीन बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस बारे में उद्धव देवेंद्र फडणवीस के नाम पर किसी भी तरह विचार करने को तैयार नहीं हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra: Political crisis continues in Maharashtra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharashtra, bjp, shiv sena, chief minister devendra fadnavis, maharashtra assembly election result 2019, maharashtra assembly elections 2019, maharashtra assembly elections, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved