• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र: पीयूष गोयल ने चारकोप में 120 गर्भवती महिलाओं में बांटी पोषण किट

Maharashtra: Piyush Goyal distributed nutrition kits to 120 pregnant women in Charkop. - Mumbai News in Hindi

मुंबई। उत्तर मुंबई के चारकोप में रविवार को आयोजित खासदार मातृशक्ति पोषण अभियान में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाग लिया, जिसका मकसद महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित करना था। इस मौके पर 120 गर्भवती महिलाओं को आवश्यक पोषण सामग्री वितरित की गई। पीयूष गोयल ने कहा कि हमारी हमेशा से यह कोशिश रही है कि हमारी बहनों और बेटियों को अच्छे अवसर और उज्ज्वल भविष्य मिले। इसी कड़ी में रविवार को चारकोप में 120 प्रेग्नेंट महिलाओं का मेडिकल चेकअप किया गया, जिनमें से कई का वजन सामान्य से कम था और ये ज्यादातर गरीब या लोअर-मिडिल क्लास परिवारों से थीं। चेकअप के बाद इन महिलाओं को सात महीने के लिए न्यूट्रिशन किट दी गई। इसमें चार महीने प्रेग्नेंसी के दौरान और बच्चे के जन्म के तीन महीने बाद तक उन्हें ये किट मिलेगी। पीयूष गोयल ने बताया कि इस किट में पोषण संबंधी जरूरी चीजें हैं, जैसे खजूर, आंवला, गुड़ और सोया बड़ी, ताकि मां और बच्चा दोनों हेल्दी रहें और कुपोषण से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से न सिर्फ माताओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि उनके बच्चे भी स्वस्थ और मजबूत होंगे, जो आगे चलकर देश के लिए गर्व का कारण बनेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में बीएमसी के डॉक्टरों ने मदद की और उन्होंने सभी महिलाओं का पूरा चेकअप किया।
मंत्री ने कहा कि 120 महिलाओं को यह किट वितरण के बाद बड़ी संतुष्टि महसूस हुई। यह पहल सिर्फ आज के लिए नहीं है, बल्कि आने वाले समय में भी महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद करेगी।
पीयूष गोयल ने कहा कि हमेशा समाज में महिलाओं को बराबरी के अवसर मिलने चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम उन्हें सशक्त बनाते हैं और उनके बच्चों का भविष्य भी उज्ज्वल होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह की पहलों से न सिर्फ स्थानीय स्तर पर महिलाओं और बच्चों को फायदा होगा, बल्कि देश का नाम भी गर्व से ऊंचा होगा। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra: Piyush Goyal distributed nutrition kits to 120 pregnant women in Charkop.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union minister piyush goyal, matrushakti poshan abhiyaan, charkop north mumbai women children nutrition, essential nutritional items distributed pregnant women, piyush goyal mumbai social welfare, mp matrushakti poshan abhiyaan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved