• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र: NIA ने ISIS मॉड्यूल मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

Maharashtra: NIA arrests one more accused in ISIS module case - Mumbai News in Hindi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनआईए अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान 43 वर्षीय अदनान अली सरकार के रूप में हुई है। अदनान अली को एनआईए ने पुणे के कोंढवा में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा कि अली के कोंढवा स्थित घर की तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और आईएसआईएस से संबंधित कई दस्तावेज जैसी कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गईं। आपत्तिजनक सामग्री ने आईएसआईएस के प्रति युवाओं को प्रेरित और भर्ती कर संगठन के हिंसक एजेंडे को बढ़ावा देने में उसकी भूमिका को उजागर किया है।
एनआईए ने कहा कि आरोपी ने देश में आईएसआईएस की आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की साजिश रची थी। एजेंसी ने कहा कि अली 'महाराष्ट्र आईएसआईएस मॉड्यूल' जैसे संगठन के जरिए आईएसआईएस की साजिश के तहत देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता को बिगाड़ने तथा भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोशिश कर रहा था।
एनआईए ने 28 जून को मामला दर्ज किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनआईए ने 3 जुलाई को मुंबई, ठाणे और पुणे में सर्च अभियान में मुंबई से ताबिश नासिर सिद्दीकी, पुणे से जुबैर नूर मोहम्मद शेख उर्फ अबू नुसैबा, ठाणे से शरजील शेख और बड़ौदावाला से जुल्फिकार अली को गिरफ्तार किया था।
एनआईए ने कहा कि वे पूरी साजिश को उजागर करने के लिए महाराष्ट्र आईएसआईएस मॉड्यूल मामले की जांच जारी रखेंगे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra: NIA arrests one more accused in ISIS module case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharashtra, nia, isis module case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved