• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्रः नेशनल हेराल्ड मामला कोई राजनीतिक साजिश नहीं: शाइना एनसी

Maharashtra: National Herald case is not a political conspiracy: Shaina NC - Mumbai News in Hindi

मुंबई। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की एफआईआर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला कोई राजनीतिक साजिश नहीं है। एफआईआर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की संपत्तियों से जुड़ी आपराधिक साजिश के बारे में है। शाइना एनसी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून के ऊपर नहीं है, चाहे वह सोनिया गांधी हों या राहुल गांधी। इस मामले में शामिल आरोपियों के बारे में तहकीकात के बाद पूरा खुलासा होगा। मेरा मानना है कि कानून को अपना काम करने दिया जाना चाहिए। नासिक कुंभ पर शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत के सवालों पर शाइना एनसी ने जवाब में कहा, "संजय राउत के आरोप बेबुनियाद हैं। प्रयागराज में जो हुआ वह नासिक में नहीं होगा। लोगों को गुमराह न करें। कुंभ में कोई भगदड़, कोई कैजुअल्टी या कोई फंड मिसमैनेजमेंट नहीं होगा। उन्हें नासिक कुंभ को लेकर कोई अफवाह नहीं फैलानी चाहिए।"
शिवसेना नेता ने कहा कि अगर संजय राउत को आपत्ति है तो वे बताएं कि कहां 1700 पेड़-पौधे कटे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करें। इसी बीच, शाइना एनसी ने संजय राउत को नासिक कुंभ में जाने और स्नान करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "मेरी सलाह है कि आप भी नासिक कुंभ में जरूर स्नान करने जाएं और अपने पापों का प्रायश्चित करें। अगर आप अपने पापों को नहीं धोएंगे तो जनता आपको स्वीकार नहीं करेगी।"
संसद के शीतकालीन सत्र पर शिवसेना नेता ने कहा कि 10 प्रमुख बिल हैं, जिन पर इस शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में चर्चा की जाएगी। हमें उम्मीद है कि विपक्ष सकारात्मक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर काफी चर्चा रही है, लेकिन यह चर्चा संसद के बाहर नहीं, बल्कि संसद के अंदर होनी चाहिए।
शाइना एनसी ने महमूद मदनी के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें मौलाना ने कहा कि 'जब भी जुल्म होगा, जिहाद होगा'। शिवसेना नेता ने कहा, "मौलाना महमूद मदनी अपने आप को मुस्लिम समाज के ठेकेदार बुलाते हैं, उनको समझना चाहिए कि वे क्या बोल रहे हैं। वे लोगों को गुमराह और समाज में बंटवारा करने के लिए गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हैं।" -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra: National Herald case is not a political conspiracy: Shaina NC
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shaina nc, national herald case, response, fir against sonia rahul gandhi, associated journals limited assets conspiracy, national herald case not political conspiracy, shiv sena leader shaina nc statement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved