• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र : SSC परीक्षा से पहले प्रेमिका के परिजनों ने नाबालिग प्रेमी की हत्या की

Maharashtra: Minor lover killed by girlfriends relatives before SSC exam - Mumbai News in Hindi

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र)। एसएससी परीक्षा से पहले प्रेम में डूबे एक नाबालिग लड़के को उसकी प्रेमिका के परिवार वालों ने तब मार डाला, जब उन्होंने उन्हें अपने घर में दोनों को एक साथ पकड़ा। एक अधिकारी ने यहां शुक्रवार को यह जानकारी दी। जांच अधिकारी मनोज पाटिल ने कहा कि वैजापुर पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों को लड़के की हत्या करने और उसके शव को पास के खेत में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना भिवगांव गांव में 25 फरवरी की रात की है, जब पड़ोस के बोरसर गांव का लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर में पहुंचा था। जब लड़की के परिवार के सदस्यों को इस बात और उनके 'अफेयर' के बारे में पता चला, तो वे गुस्से में आ गए। लड़की के परिजनों ने लड़के को बेरहमी से पीटा, और वह उसे घसीटते हुए घर से बाहर ले गए और फिर उसे पास के खेत में फेंक दिया। पाटिल ने कहा कि लगभग पांच दिनों के बाद ही स्थानीय लोगों ने पीड़ित के सड़े-गले शव को देखा और वैजापुर पुलिस इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि लड़का अपने प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था।
लगातार पूछताछ के बाद, परिवार ने आखिरकार सच्चाई का खुलासा किया, और लड़की, जो शुरू में सहयोग करने को तैयार नहीं थी, ने भी स्वीकार किया कि वह अपने मृत प्रेमी के साथ गंभीर रिश्ते में थी।
पाटिल ने कहा, हमने मुख्य आरोपी 65 वर्षीय माधवराव जंगले और उनके बेटों दादासाहेब और सुनील को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। वे लड़की के दादा, पिता और चाचा हैं।
आरोपी पिता-पुत्रों को मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया और आगे की जांच अब पुलिस मुख्यालय की एक महिला अधिकारी द्वारा की जाएगी।
संयोग से, दोनों नाबालिग प्रेमी एसएससी की परीक्षा देने की योजना बना रहे थे, जो 2 मार्च से पूरे महाराष्ट्र में चल रही थी। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि लड़की अपने प्रेमी की हत्या के बाद परीक्षा में शामिल होगी या नहीं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra: Minor lover killed by girlfriends relatives before SSC exam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharashtra, ssc, vaijapur police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved