• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र विधान परिषद उप चुनाव : अजित पवार ने कोर ग्रुप की बैठक बुलाई, उम्मीदवार पर होगी चर्चा

Maharashtra Legislative Council by-election: Ajit Pawar calls core group meeting, candidate to be discussed - Mumbai News in Hindi

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष अजित पवार ने रविवार दोपहर 1 बजे अपनी पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। यह बैठक अजित पवार के मुंबई स्थित सरकारी आवास देवगिरी बंगले पर होगी। बैठक में महाराष्ट्र विधान परिषद के उप चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी। 27 मार्च को विधान परिषद की 5 सीटों के लिए मतदान होगा, जिनमें से एक सीट महायुति के हिस्से में आई है। इस सीट के लिए पार्टी के कई नेताओं ने अपनी इच्छा जताई है, लेकिन 3 प्रमुख नाम फिलहाल रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। इन नामों में जिशान सिद्दीकी, उमेश पाटील, और संजय दौंड शामिल हैं।
पार्टी की बैठक में इन तीनों नामों पर चर्चा की जाएगी और एक नाम को फाइनल किया जाएगा।
अजित पवार के नेतृत्व में यह बैठक पार्टी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि विधान परिषद चुनाव में मजबूत उम्मीदवार चुनना उनकी रणनीति का हिस्सा है।
सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार ऐसे नेता को मौका देना चाहते हैं, जो पार्टी की स्थिति को मजबूत कर सके। बैठक में कोर ग्रुप के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, जो उम्मीदवारों के नाम पर अपनी राय रखेंगे।
महायुति गठबंधन में भाजपा और शिवसेना के साथ मिलकर एनसीपी (अजित पवार) इस चुनाव में हिस्सा ले रही है।
इस बीच भाजपा ने तीन नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में संदीप दिवाकरराव जोशी, संजय किशनराव केनेकर और दादाराव यादवराव केचे का नाम शामिल है।
सत्तारूढ़ भाजपा, शिवसेना और एनसीपी गठबंधन को विश्वास है कि पांच खाली सीटों पर उन्हें जीत मिलेगी। चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव 27 मार्च को हैं। विधानसभा चुनाव 2024 में पांच एमएलसी ने जीत दर्ज की थी। जिसके कारण चुनाव की जरूरत पड़ी है। चुनाव जीतने वाले एमएलसी में से तीन भाजपा के जबकि शिवसेना और एनसीपी के एक-एक सदस्य थे।
उपचुनावों के लिए अधिसूचना 10 मार्च को जारी की गई। वहीं, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि 18 मार्च तय की गई है। 20 मार्च तक नाम वापस लिया जा सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra Legislative Council by-election: Ajit Pawar calls core group meeting, candidate to be discussed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, ncp, ajit pawar\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved