• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गजनी की तरह अपने वादों को भूल गई है महाराष्ट्र सरकार: रोहित पवार

Maharashtra government has forgotten its promises like Ghajini: Rohit Pawar - Mumbai News in Hindi

मुंबई । एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार को 'गजनी सरकार' बताया। उन्होंने कहा कि गजनी की तरह वो भी किसानों, युवाओं, महिलाओं और स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े अपने वादों को भूल गई है। महाराष्ट्र विधानभवन में एक प्रदर्शन में शामिल हुए एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार की तुलना फिल्म ‘गजनी’ से करते हुए कहा, "गजनी वह व्यक्ति था जो सब कुछ भूल जाता था और ठीक उसी तरह यह सरकार भी किसानों, युवाओं, महिलाओं और स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े अपने वादे भूल गई है। हम उन्हें याद दिलाने के लिए पोस्टर लेकर आए हैं। वे गजनी की तरह सब कुछ भूल जाते हैं, इसलिए हम उनको कर्जमाफी, रोजगार और अन्य वादों के बारे में याद दिलाते हैं, जिसे उन्हें पूरा करना होगा।" रोहित पवार ने जन सुरक्षा विधेयक का भी विरोध जताया। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हम जन सुरक्षा विधेयक का विरोध करते हैं, क्योंकि ये विधेयक बोलने की आजादी और आंदोलन के संवैधानिक अधिकारों को खत्म कर देगा। जो भी इसका विरोध करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बेहद खतरनाक बिल है। एक तरफ अमित शाह कहते हैं कि नक्सलवाद कम हो रहा है, दूसरी तरफ इस बिल को लाकर सरकार विरोध को दबा रही है। यह राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश है।"
अबू आजमी की बेल रिजेक्ट होने के सवाल पर रोहित पवार ने कहा, "हमने सुना है कि उनकी जमानत रद्द कर दी गई है। अब सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें जेल में डालना चाहिए क्योंकि जिस व्यक्ति ने इस तरह के चुनिंदा और बेहद निम्न स्तरीय बयान दिए, खासकर एक नेता ने स्पष्ट रूप से विधानमंडल सत्र को बाधित करने के लिए ऐसा किया है, तो उस पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।"
रोहित पवार ने नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कहा, "मैंने उनका बयान नहीं देखा है, लेकिन अगर वह पाकिस्तान का पक्ष लेते हैं, तो यह भारत में कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे विचारों का हम विरोध करते हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra government has forgotten its promises like Ghajini: Rohit Pawar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharashtra government, maharashtra, ghajini, rohit pawar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved