• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र में कोविड जांच 20 लाख के पार

Maharashtra crosses 2 million Covid tests-mark - Mumbai News in Hindi

मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा कोविड-19 जांच का रिकार्ड बना। जांच का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया जो देश के किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, राज्य में 20,21,437 जांच की गई। इनमें से 10,21,063 जांच सरकार की प्रयोगशालाओं में और 10,00,374 जांच निजी प्रयोगशालाओं में हुईं। इन जांचों में 407,877 मामले (20.18 फीसदी) पॉजिटिव पाए गए।

राज्य में कोविड-19 से 391,440 लोग संक्रमित हैं। इनमें 144,694 मरीज सक्रिय श्रेणी में हैं। वायरस से अब तक 14,165 लोगों की मौत हो चुकी है और 232,277 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

राज्य में कोविड का पहल मामला 9 मार्च को पुणे में पाया गया था। उस समय कोविड जांच के लिए दो ही लैब थीं- एक मुंबई में और दूसरा पुणे में। अब राज्य में 125 से ज्यादा लैबों में कोरोना की जांच हो रही है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra crosses 2 million Covid tests-mark
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharashtra, maharashtra crosses 2 million covid tests-mark, coronavirus, covid 19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved