• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 92.09 प्रतिशत छात्र पास, 94.96 फीसदी के साथ लड़कियां फिर आगे

Maharashtra Board Class 10 Results Released: 92.09% Students Pass; Girls Lead Again with 94.96% - Mumbai News in Hindi

मुंबई । महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने शुक्रवार को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएएसी) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस वर्ष 92.09 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है, जिनमें से कुल 179 छात्रों ने पूरे 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे में महाराष्ट्र एसएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जो स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या डिजीलॉकर ऐप पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा जारी 10वीं के नतीजे के मुताबिक, इस वर्ष केवल 4.71 प्रतिशत छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक स्कोर किए हैं। इस वर्ष भी महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षा में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.96 प्रतिशत के साथ बाजी मारी है। वहीं, लड़कों का कुल पासिंग प्रतिशत 89.56 फीसदी दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र एसएससी 10वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमएसबीएसएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद 'एसएससी परीक्षा परिणाम फरवरी 2026' लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा; वहां सीट संख्या और माता का प्रथम नाम दर्ज करें। इसके बाद परिणाम आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। नतीजे को चेक करने के बाद मार्कशीट डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंट आउट निकाल लें।
बता दें कि महाराष्ट्र एसएससी 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मई के बीच राज्यभर में 5,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिनमें 15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं, पिछले वर्ष महाराष्ट्र एसएससी का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था, जिसमें लगभग 16 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
महाराष्ट्र बोर्ड में पिछले वर्ष का पासिंग प्रतिशत इस वर्ष की तुलना में बेहतर दर्ज किया गया था। लास्ट ईयर महाराष्ट्र बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में कुल 93.04 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। वर्ष 2024 में 10वीं का रिजल्ट 27 मई को जारी किया गया था, जिसमें कुल 95.81 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी। वहीं, वर्ष 2023 में महाराष्ट्र एसएससी का परिणाम 2 जून को घोषित किया गया था, जिसमें 93.83 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra Board Class 10 Results Released: 92.09% Students Pass; Girls Lead Again with 94.96%
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharashtra board class 10 results released, maharashtra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved