मुंबई। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेसी नेताओं में फूट बढ़ती ही जा रही है। महाराष्ट्र की राजनीति में प्रमुख स्थान रखने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता संजय निरुपम इन दिनों अपनी पार्टी से कुछ ज्यादा ही नाराज चल रहे हैं। अब निरुपम ने अनुभवी लीडर मल्लिकार्जुन खडग़े के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
निरुपम ने सोमवार को किए ट्वीट में लिखा कि महान नेता खडग़े ने रविवार को चुनाव की रणनीति बनाने के लिए मीटिंग बुलाई जो 15 मिनट में खत्म हो गई। बैठक में किसी को बोलने नहीं दिया गया। मीटिंग में वो खुद बोले और मेरा मजाक उड़ाकर चले गए। दुर्भावना से ग्रस्त ऐसे महान रणनीतिकार कांग्रेस को बचाएंगे या निपटाएंगे?
इससे पहले खडग़े ने कहा कि इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की रिपोर्ट के बाद एक्शन लिया जाएगा। स्टार प्रचारकों की सूची में मिलिंद देवड़ा और निरुपम का नाम नहीं शामिल किए जाने के सवाल पर खडग़े ने कहा कि हमने स्टार प्रचारकों की सूची से किसी का नाम नहीं हटाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की रिपोर्ट के बाद मामले में एक्शन लिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope