• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

संजय निरुपम के बगावती तेवर, छोड़ सकते हैं कांग्रेस, कहा...

मुंबई। इस साल मई में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए ने कमाल का प्रदर्शन किया, जबकि कांग्रेस को लगातार दूसरी बार मुंह की खानी पड़ी। लगता है कि कांग्रेस अभी तक उस झटके से उबरी नहीं है। 21 अक्टूबर को भाजपा राज वाले दो प्रमुख राज्यों हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन कांग्रेस के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

जहां एक दिन पहले हरियाणा में प्रमुख नेता अशोक तंवर ने टिकट बंटवारे पर अपनी नाराजगी सार्वजनिक कर दी थी, वहीं अब महाराष्ट्र के दिग्गज नेता संजय निरूपम भी इस मुद्दे पर बिफर गए हैं। निरुपम ने टिकट नहीं मिलने पर प्रचार करने से इनकार किया है। निरुपम ने अपनी बात रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने गुरुवार शाम दो ट्वीट किए।

निरुपम ने लिखा कि ऐसा लगता है कि अब कांग्रेस मेरी सेवा नहीं चाहती है। मैंने विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई में सिर्फ एक सीट मांगी थी, वो भी नहीं दी गई। हालांकि मैंने कांग्रेस आलाकमान को पहले ही बता दिया था कि ऐसी स्थिति में मैं कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करूंगा। यह मेरा आखिरी फैसला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra Assembly Election : Congress leader Sanjay Nirupam revolts, may resign from party
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharashtra assembly election, congress leader sanjay nirupam, resign from party, congress, sanjay nirupam, haryana, ashok tanwar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved