मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होगा। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में सच्चाई, न्याय और अधिकारों के लिए लड़ रही है। राउत ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि राज्य के ऊपर लगा ग्रहण जल्द हट जाएगा और नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह जल्द होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने का निर्णय महाराष्ट्र में ही लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दखलंदाजी को खारिज कर दिया। महाराष्ट्र चुनाव में शिवसेना, भाजपा सहयोगी दल हैं।
शिवसेना के प्रवक्ता ने कहा कि यह हमारा सच्चाई, न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष है। हमारे अध्यक्ष (उद्धव ठाकरे) को झूठा साबित करने की कोशिश की गई। इस पर कोई बात नहीं करता है। इसका कोई जवाब नहीं है कि किए गए वादे पूरे नहीं हो रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope