मुंबई। महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस को बुधवार को पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके बाद फडणवीस ने विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह जनादेश भाजपा और शिवसेना के लिए है क्योंकि हमने गठबंधन के लिए ही वोट मांगे थे। ऐसे में किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्य में हमारे गठबंधन की सरकार ही बनेगी। हम जल्द ही सरकार बनाएंगे। परेशान मत होइए, हम एक स्थिर सरकार देंगे। मैं विधायकों से आग्रह करना चाहता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। भाजपा-शिवसेना गठबंधन की ही सरकार बनेगी।
फडणवीस ने पार्टी विधायकों को, उन पर विश्वास करने और उन्हें राज्य की सेवा करने का एक और मौका देने के लिए शुक्रिया बोला। फडणवीस ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का शुक्रिया अदा करता हूं। वर्ष 2014 और 2019 में हमने फ्रंटफुट पर चुनाव लड़ा और जीता भी। शिवसेना की कुछ डिमांड हैं, उन्हें सुलझा लिया जाएगा। इस बार हमने कुछ निर्दलीयों का भी समर्थन लिया है।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope