• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आखिर श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई लाने में इतनी देरी क्यों?

Know every update about great actress Sridevi death - Mumbai News in Hindi

मुंबई। मनोरंजन जगत में 50 साल तक अपनी अनोखी अदाओं की चांदनी बिखेरने वाली दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी अचानक दुनिया को अलविदा कह गईं है। उनके अचानक चले जाने से दुनियाभर में श्रीदेवी के फैंस और बॉलीवुड सदमे में है। दूसरी ओर श्रीदेवी की मौत पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है। लेकिन, असली वजह तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने की बाद ही पता चलेगी। मुंबई में वर्सोवा के भाग्य बंगले के बाहर रविवार देर रात से ही फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। हर कोई श्रीदेवी के आखिरी दर्शन का इंतजार कर रहा है।

लेकिन, अभी तक यह साफ नहीं है कि आखिर श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई कब पहुंचेगा। आपको बता दें कि श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया था। पद्मश्री से सम्मानित श्रीदेवी पारिवारिक विवाह समारोह में हिस्सा लेने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ दुबई गई थीं। अभिनेत्री का अंतिम संस्कार सोमवार को होने की संभावना है, हालांकि इस बारे में परिवार के सदस्यों ने कोई बयान नहीं दिया है।

जानें: हर अपडेट्स

-बैठक के बाद ही डेथ सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। खबर है कि शाम 4.30 बजे तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी। इसके बाद शव को एयरपोर्ट लाया जाएगा।

-अभी दुबई पुलिस और पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों की टीम के बीच मीटिंग चल रही है।

-दुबई पुलिस ने इस मामले में पति बोनी कपूर का बयान दर्ज कर लिया है। चार अधिकारियों की एक टीम ने ऑडियो और वीडियो दोनों तरीके से बोनी का बयान रिकॉर्ड किया है। ये बयान करीब साढ़े तीन घंटे तक चला।

-दुबई पुलिस ने तीन और लोगों का भी स्टेटमेंट दर्ज किया है। ये वही लोग हैं जो बोनी के साथ श्रीदेवी को अस्पताल लेकर आए थे। इनके इलावा रशीद अस्पताल के दो डॉक्टरों और पांच और कर्मचारियों का भी बयान दर्ज किया है।

-सूत्रों की मानें तो अगर शव को अंत्येष्टि के लिए दूसरे देश भेजा जाना हो तो, प्रक्रिया और भी जटिल हो जाती है। इसके लिए सामान्य से ज्यादा प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। माना जा रहा है श्रीदेवी के शव को मिलने में इसलिए देरी हो रही है।

-दुबई के फोरेंसिक विभाग ने अभी तक दुबई पुलिस को श्रीदेवी की ब्लड टेस्ट रिपोर्ट नहीं सौंपी है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अभी यह तय नहीं है कि आखिर ब्लड टेस्ट रिपोर्ट देने में क्यों देरी हो रही है।

-दुबई के प्रमुख अखबार खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर स्थानीय समय के अनुसार दुबई से 2 बजे रवाना होगा। भारत के समय के अनुसार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लगभग 3.30 बजे वहां से रवाना होगा।

दुबई में सख्त कानून

दुबई के कानून के मुताबिक, वहां किसी विदेशी नागरिक की अचानक मौत हो जाती है तो पोस्टमार्टम अनिवार्य तौर पर किया जाता है। इसका मकसद मौत की असली वजह को पता करना होता है। पुलिस की कागजी प्रक्रिया भी काफी लंबी होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पुलिस की मुहर लगती है। पूरी पड़ताल करने के बाद संबंधित देश के दूतावास को जानकारी दी जाती है। फिर दूतावास द्वारा मृतक का पासपोर्ट रद्द किया जाता है। इसके साथ ही नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। इतनी पूरी प्रक्रिया होने के बाद ही किसी शव को दुबई से बाहर ले जाया जा सकता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Know every update about great actress Sridevi death
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sridevi death, mortal remains, sridevi, mumbai, actress sridevi, sridevi heart attack, dubai, boney kapoor\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved