मुंबई। महाराष्ट्र में लगे सत्ता के ताले की चाबी अभी तक किसी को नहीं मिली है। राजनीतिक शतरंज की बिसात बिछी हुई है और सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी चाल चलकर एक-दूसरे को मात देने में लगे हुए हैं। मंगलवार को भी सरकार बनाने को लेकर सियासी पारे में उबाल देखने को मिला। निवर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भाजपा नेता रणनीति बनाने के लिए जुटे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बैठक में राज्य में जो स्थिति बनी है उसका जायजा लिया गया। राज्य की जनता ने जो जनादेश दिया है उसका स्वागत है। हमें शिवसेना ने अभी तक कोई भी प्रस्ताव नहीं दिया। राज्य में महायुति की ही सरकार बनेगी। पूरी भाजपा फडणवीस के साथ है। जो भी हमारे सहयोगी हैं, हम सभी को साथ लेकर सरकार बनाएंगे। जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को जनादेश दिया है।
हम जनादेश का सम्मान करेंगे और सरकार बनाएंगे। भाजपा के दरवाजे शिवसेना के लिए हमेशा खुले हैं। भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि हमने व्यापक चर्चा की। हम शिवसेना की प्रतीक्षा करेंगे लेकिन सरकार केवल हमारी होगी। यहां अगर और लेकिन नहीं है, तो आपको कभी भी यह खबर मिलेगी कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं।
शिवसेना के 25 विधायक मेरे और फडणवीस के संपर्क में : राणा
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope