• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईटी सेक्टर में तेजी, टीसीएस और इन्फोसिस का मार्केट कैप टॉप 10 कंपनियों में सबसे अधिक बढ़ा

IT sector boomed, TCS and Infosys market cap increased the most among top 10 companies - Mumbai News in Hindi

मुंबई। भारत की 10 सबसे अधिक बाजार मूल्यांकन वाली कंपनियों में से आठ के मार्केट कैप में जुलाई के पहले हफ्ते में 1.83 लाख करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है। इसकी वजह शेयर बाजार में तेजी का ट्रेंड जारी रहना है। बीते हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में एक-एक प्रतिशत की बढ़त हुई है। यह लगातार पांचवां हफ्ता था, जब बाजार में खरीदारी देखी गई। टॉप 10 कंपनियों में सबसे ज्यादा फायदा देश की दिग्गज आईटी कंपनियों टीसीएस और इन्फोसिस को हुआ है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 38,894 करोड़ रुपये बढ़कर 14,51,739 करोड़ रुपये हो गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद टीसीएस देश की दूसरी सबसे ज्यादा बाजार मूल्यांकन वाली कंपनी है।
बीते हफ्ते इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 33,320 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है और इसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 6,83,992 करोड़ हो गया है। इसके बाद रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 32,611 करोड़ रुपये बढ़कर 21,51,562 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 23,676 करोड़ रुपये बढ़कर 8,67,878 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं, देश की सबसे बड़ी सरकारी इंश्योरेंस कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के मार्केट कैप में 16,950 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इसका मार्केट कैप बढ़कर 6,42,524 करोड़ रुपये हो गया है। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 16,917 करोड़ रुपये बढ़कर 5,98,487 करोड़ रुपये हो गया है। आईटीसी का मार्केट कैप 10,924 करोड़ रुपये बढ़कर 5,41,399 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्केट कैप 9,995 करोड़ रुपये बढ़कर 7,67,561 करोड़ रुपये हो गया है।
दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 26,970 करोड़ रुपये गिरकर 12,53,894 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 8,735 करोड़ रुपये गिरकर 8,13,794 करोड़ रुपये रह गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IT sector boomed, TCS and Infosys market cap increased the most among top 10 companies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, stock market, sensex, nifty, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved