• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोरेगांव नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग केस में जांच तेज, मुख्य आरोपी के पास मिली 15 लाख की खेप

Investigation Intensifies in Goregaon NESCO Concert Drug Case; Consignment Worth ₹15 Lakh Seized from Main Accused - Mumbai News in Hindi

मुंबई । महाराष्ट्र में गोरेगांव नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग मामले में अब जांच और तेज हो गई है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मुख्य आरोपी आयुष के पास से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है, जिसने केस को और गंभीर बना दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी आयुष के पास से करीब 933 एमडीएमए की गोलियां बरामद की गई हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इनकी कीमत 15 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद पुलिस अब इसे सिर्फ एक लोकल मामला नहीं मान रही, बल्कि इसके पीछे बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में अब इस बात पर फोकस कर रही है कि आखिर आयुष तक ये ड्रग्स पहुंची कैसे, यानी सप्लाई चेन की पूरी कड़ी को खंगाला जा रहा है, किसने माल दिया, कहां से आया और किन-किन लोगों तक इसे पहुंचाया जाना था?
पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक आरोपी तक सीमित नहीं है और इसमें और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।
बताया जा रहा है कि इस रैकेट के तार शहर के दूसरे इलाकों के साथ-साथ बाहर के राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस तकनीकी जांच, कॉल डिटेल्स और फाइनेंशियल ट्रेल भी खंगाल रही है।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते पुलिस ने मुख्य आरोपी आयुष विक्की (24 वर्ष) को रायगढ़ के पोलादपुर से गिरफ्तार किया था। वह अपने दो दोस्तों के साथ कार से गोवा भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़कर वनराई पुलिस को सौंप दिया था।
आरोप है कि आयुष ने मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में हुए एक लाइव कंसर्ट में 'एक्स्टसी' बांटी थी, जिसके ओवरडोज से दो युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में अब तक छह से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Investigation Intensifies in Goregaon NESCO Concert Drug Case; Consignment Worth ₹15 Lakh Seized from Main Accused
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: goregaon nesco concert drug case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved