मुंबई। मुंबई ब्रिज हादसे के बाद मुंबई में हाहाकार मच गया है। तीन महिलाओं सहित चार लोग अब तक मारे जा चुके हैं। वहीं पांच से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं। मौत का आंकड़ा अभी बढ़ने की संभावना है। मलबे से लोगों को निकाला जा रहा है। बचाव व राहत कार्य जारी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ब्रिज की मरम्मत करवानी थी, काम चल रहा था
हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि पुल का एक हिस्सा ढहा है। रेलवे और बीएमसी इसके रखरखाव की जांच करेंगे। ब्रिज खराब स्थिति में नहीं था, इसके लिए मामूली मरम्मत की आवश्यकता थी, जिसके लिए काम चल रहा था। काम पूरा होने तक इसे बंद क्यों नहीं किया गया, इसकी भी जांच की जाएगी।
बीजेपी एमएलए ने इंजीनियर पर फोड़ा ठीकरा
वहीं बीजेपी एमएलए राज पुरोहित ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। ऑडिटिंग में इस पुल को सर्टिफिकेट देने वाले इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उसे सजा मिलनी चाहिए
लालू की 'फिरकी' में फंसी कांग्रेस, कन्हैया, पप्पू, निखिल 'आउट'
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां पर भी लगा हुआ है गैंगस्टर ऐक्ट, ₹50000 का इनाम भी....
Daily Horoscope