मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 713.53 अंकों की गिरावट के साथ 34,959.72 पर और निफ्टी 205.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,488.45 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 468.59 अंकों की गिरावट के साथ 35,204.66 पर खुला और 713.53 अंकों या 2.00 फीसदी गिरावट के साथ 34,959.72 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,246.97 के ऊपरी और 34,915.77 के निचले स्तर को छुआ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 271.02 अंकों की गिरावट के साथ 14,446.47 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 258.95 अंकों की गिरावट के साथ 13,845.70 पर बंद हुआ।
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope