• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिंदी भाषा विवाद : रोहित पवार का सरकार पर हमला, सुप्रिया सुले को अमित शाह की बधाई को बताया शिष्टाचार

Hindi language controversy: Rohit Pawar attacks the government, calls Amit Shahs congratulations to Supriya Sule a courtesy - Mumbai News in Hindi

मुंबई । महाराष्ट्र में 'हिंदी' पर राजनीति नहीं थम रही है। विपक्ष के भारी विरोध के बीच सरकार ने रविवार को प्राथमिक स्कूल में हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बनाने का फैसला वापस ले लिया। विपक्ष इसे अपनी जीत बता रहा है। शरद पवार की अध्यक्षता वाले एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र में जब भी मराठी भाषा के खिलाफ कुछ लाया जाता है तो यहां के लोग उसे स्वीकार नहीं करते। रोहित पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "जैसा कि सभी ने देखा है, महाराष्ट्र में अगर आप मराठी भाषा के खिलाफ कुछ भी लाते हैं तो यहां के लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं। जब ठाकरे परिवार (राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे) एक साथ आया और अन्य दलों से भी समर्थन मिला तो इसका प्रभाव बहुत बड़ा था। जनता का समर्थन उनके साथ दिखा तो सरकार डर गई। यह साफ है कि मराठी भाषा के मुद्दे पर जनता एकजुट होती है और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करती।" 'हिंदी' पर सरकार के हालिया फैसले के बाद एनसीपी-एसपी और शिवसेना-उद्धव गुट के नेताओं ने जश्न मनाया। रोहित पवार और आदित्य ठाकरे की अगुवाई में कुछ नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी।
रोहित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "हिंदी को अनिवार्य बनाने के निर्णय पर मराठी लोगों की एकता के सामने राज्य सरकार को पूरी तरह पीछे हटना पड़ा। इस संबंध में जीत का जश्न मनाने के लिए हमने शीर्ष नेताओं के साथ 'मी मराठी' टोपी पहनकर विधानभवन के परिसर में स्थित महाराष्ट्र के आराध्य देवता श्री छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा को श्रद्धांजलि दी।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले को जन्मदिन की बधाई देने पर रोहित पवार ने इसे सामान्य शिष्टाचार बताया। उन्होंने कहा, "अमित शाह सबको फोन करके बधाई देते हैं, यह अच्छी बात है। सुप्रिया सुले हमेशा सभी दलों के नेताओं को जन्मदिन और अन्य खास अवसरों पर शुभकामनाएं देती हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है। यह भारतीय राजनीति में परस्पर सम्मान का एक हिस्सा है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hindi language controversy: Rohit Pawar attacks the government, calls Amit Shahs congratulations to Supriya Sule a courtesy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: supriya sule, hindi language controversy, rohit pawar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved