• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गांधीवादी अन्ना हजारे अनशन पर बैठ गए, यहां जानें क्या है मामला

मुम्बई। समाजसेवी अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है। आज अपने गांव रालेगण सिद्धि में लोकपाल की मांग को लेकर अन्ना हजारे अनशन पर बैठ गए हैं। अनशन पर बैठने से पहले अन्ना हजारे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकपाल कानून को लागू ना करने का आरोप लगाया। गांधीवादी हजारे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकपाल कानून बनाए 5 साल हो गए और नरेंद्र मोदी सरकार पांच साल तक बहानेबाजी करती रही है। हजारे नरेंद्र मोदी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उनके दिल में अगर लागू करना होता तो क्या इसमें 5 साल लगाना जरूरी था?
अन्ना ने कहा कि ये मेरा अनशन किसी व्यक्ति, पक्ष और पार्टी के खिलाफ में नहीं है। भारतीय समाज और देश की भलाई के लिए बार-बार मैं आंदोलन करता आया हूं, उसी प्रकार का यह आंदोलन है। आपको बताते जाए कि 2011-12 में अन्ना हजारे के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान पर तत्कालीन यूपीए सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया था। यह भी खास रही कि उस आंदोलन में शामिल रहे कई चेहरे अब राजनीति सियासत में आ चुके हैं। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए, किरण बेदी पुडुचेरी की राज्यपाल बन गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gandhian Anna Hazare to sit today on hunger strike ,Here what the matter is about
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gandhian anna hazare, hunger strike anna hazare, narendra modi, arvind kejriwal, lokpal bill, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved