मुंबई। बॉलीवुड ने आजादी की लड़ाई लड़ने वाले क्रांतिकारी वीरों को भी पर्दे पर उतारा है, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने से इनकार कर दिया था। 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' और 'मंगल पांडे: द राइजिंग' जैसी फिल्मों में क्रांति की चिंगारी नजर आती है।
इनके अलावा, 'मणिकर्णिका' में रानी लक्ष्मीबाई की तलवार है, तो 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटेन हीरो' में आजाद हिंद फौज खड़ी करने का जुनून। इन फिल्मों में आजादी की लड़ाई का इतिहास नहीं, बल्कि उन वीरों के संघर्ष और बलिदान की कहानी है।
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह : राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 2002 की 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में अजय देवगन ने शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में सुशांत सिंह और डी. संतोष ने सुखदेव और राजगुरु का किरदार निभाया। कहानी भगत सिंह के बचपन से शुरू होकर उनके क्रांतिकारी जीवन, अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष और फांसी तक पहुंचती है। फिल्म में भगत सिंह की बहादुरी, देश की आजादी के लिए उनका राजगुरु और सुखदेव के साथ बलिदान का सबसे भावुक सीन शामिल है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मंगल पांडे: द राइजिंग- केतन मेहता की 'मंगल पांडे: द राइजिंग' में आमिर खान ने 1857 के विद्रोह के शामिल मंगल पांडे का किरदार निभाया था। फिल्म में रानी मुखर्जी, अमीषा पटेल और टोबी स्टीफंस भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। कहानी उस दौर की है, जब ईस्ट इंडिया कंपनी के भारतीय सैनिक अंग्रेजी हुकूमत की नीतियों से परेशान थे। नए कारतूसों को लेकर फैली खबर के बाद मंगल पांडे का गुस्सा सामने आता है और उनका विरोध धीरे-धीरे बड़े विद्रोह का हिस्सा बन जाता है। वह अंग्रेजों के सामने झुकने के बजाय विरोध का रास्ता चुनते है।
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी- कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' 1857 की क्रांति की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की कहानी है। कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाने के साथ फिल्म का निर्देशन भी किया था। फिल्म में अंकिता लोखंडे, अतुल कुलकर्णी और जीशु सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में थे। कहानी मणिकर्णिका के बचपन से शुरू होकर झांसी की रानी बनने और अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध लड़ने तक जाती है। पति की मौत के बाद अंग्रेज जब झांसी पर कब्जे की कोशिश करते हैं, तो रानी लक्ष्मीबाई अपनी सेना की कमान संभाल लेती हैं। फिल्म में उनका युद्ध कौशल, साहस और झांसी को बचाने का संघर्ष प्रमुखता से दिखाया गया है।
सरदार : केतन मेहता की 1993 में आई 'सरदार' में परेश रावल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म आजादी के बाद देश को एकजुट करने में सरदार पटेल की भूमिका पर केंद्रित है। कहानी उस दौर की है, जब भारत के सामने अलग-अलग रियासतों को एक साथ लाने की बड़ी चुनौती थी। फिल्म में पटेल की राजनीतिक समझ, दृढ़ इच्छाशक्ति और कूटनीति को दिखाया गया है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटेन हीरो- श्याम बेनेगल की इस फिल्म में सचिन खेडेकर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाया था। फिल्म नेताजी के जीवन के उस दौर पर केंद्रित है, जब उन्होंने भारत से बाहर रहकर आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाने की कोशिश की। कहानी में आजाद हिंद फौज के गठन और अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष की उनकी रणनीति दिखाई गई। नेताजी का मानना था कि अंग्रेजी हुकूमत को हटाने के लिए सिर्फ बातचीत काफी नहीं है। फिल्म उनके इसी विचार और देश को आजाद कराने के जुनून को सामने लाती है।
गांधी : रिचर्ड एटनबरो की 1982 में आई 'गांधी' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित फिल्म रही। इसमें बेन किंग्सले ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। फिल्म गांधी के दक्षिण अफ्रीका के दिनों से शुरू होकर भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका को दिखाती है। इसमें सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के जरिए अंग्रेजी शासन का विरोध करने की उनकी रणनीति दिखाई गई है, जिसमें हथियारों के बजाय अहिंसक आंदोलन को आजादी का हथियार बनाया गया।
--आईएएनएस
धनुष ने शेयर की खास फैमिली फोटो, कहा- 'मेरी दुआएं और आशीर्वाद'
दक्षिण भारत में कुछ ऐसे मनाई जाती है गणेश चतुर्थी, मां-बेटे के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है ये पर्व
मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले लेजेंडरी
चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान
13 सितंबर का पंचांग: भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
अपने ब्लॉग की गलत व्याख्या पर मजाकिया अंदाज में अमिताभ बच्चन बोले- सच्चाई भाड़ में जाए, ये बिजनेस है
राशिफल: आज इन राशियों को करियर और धन के मामले में मिल सकता है लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
गणेश चतुर्थी 2026: जानिए देश के उन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में, जहां सबसे भव्य होता है उत्सव
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
साप्ताहिक राशिफल 14-20 सितंबर 2026 तक
'4 महीने तक घर में ऐसा ही माहौल रहेगा...' फुटबॉल क्रेज पर प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट
सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं, इन छह राज्यों में भी गणेश चतुर्थी की धूम, जानिए कहां कैसे मनाते हैं त्योहार
बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम'
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'
फिल्म की सोल हैं पार्वती: प्रधामा दृष्टि कुट्टक्कर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर फैन्स हुए फिदा
'द रिवोल्यूशनरीज' को लेकर भावुक हुईं प्रतिभा रांटा, बोलीं- इस प्रोजेक्ट ने एक्ट्रेस के तौर पर मेरी परीक्षा ली
गणेश आचार्य ने अपने निर्देशन में बन रही अति महत्वाकांक्षी फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ की घोषणा की
राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-'फेवर के बावजूद तुम्हें स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली'
मॉनसून का कहर : बिहार के 15 जिलों में बाढ़ से 49.67 लाख लोग प्रभावित, चीरबासा में भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद

IRGC का दावा: प्रतिबंधित रास्ते का इस्तेमाल कर रहा था 'एल गैया' तेल टैंकर, नेवल माइन से टकराने के बाद लगी आग

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी इजाफा : पेट्रोल 380 के पार, डीजल पहुंचा 409 प्रति लीटर, आज से लागू हुईं नई दरें
राशिफल: धन, करियर और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान
'4 महीने तक घर में ऐसा ही माहौल रहेगा...' फुटबॉल क्रेज पर प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट
वीकेंड के वार में काजी तौकीर पर मेहरबान हुए सलमान खान, कहा-इस घर में रॉकस्टार तो एक ही है
बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम'
बतौर निर्माता 'डोंट बी शाय' को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'
धनुष ने शेयर की खास फैमिली फोटो, कहा- 'मेरी दुआएं और आशीर्वाद'
जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम
अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने खुद लगाई रोक, कहा-'मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा'
शरीर में बहती हैं 5 प्राण ऊर्जाएं, जानिए इनके रंग और काम
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 15/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope