• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजय से वरुण तक, चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत का सेलेब्स ने मनाया जश्न

From Ajay to Varun, celebs celebrate Indias victory against Australia in Champions Trophy - Mumbai News in Hindi

मुंबई। भारत-ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुका है। भारत की फाइनल में एंट्री से देश के साथ ही फिल्म जगत के सितारों का उत्साह देखते बना। क्रिकेट प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जश्न मनाया और टीम इंडिया को बधाई दी। अजय देवगन, वरुण धवन के साथ ही अन्य सितारे भी इस बड़ी जीत पर झूम उठे। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर भारत के फाइनल में जगह बनाने पर अपनी खुशी जाहिर की। 'अभिनेता ने लिखा, "फाइनल में और वह भी शानदार अंदाज में! 2023 विश्व कप की यादों से हम जो मुक्ति चाहते थे, वह पूरी हो गई है और इसे खत्म करने का यह शानदार तरीका है। चैंपियन बनने के एक कदम और करीब!" आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर कोहली की शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए एक पोस्ट डाला। उन्होंने लिखा, "आइए हम अपने ऑफिस, क्लासरूम, फिल्म सेट में उसी एनर्जी के साथ प्रवेश करें, जैसे कोहली बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में प्रवेश करते हैं।"
अभिनेत्री शरवरी वाघ ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर लिखा, "वाह! चलो ट्रॉफी घर ले आते हैं!"
सोशल मीडिया पर टीम इंडिया का पोस्टर डालते हुए अथिया शेट्टी ने लिखा, "चलो चलते हैं!"
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत पर अभिनेता वरुण धवन खासा उत्साहित नजर आए। उन्होंने कई पोस्ट शेयर किए।
अभिनेता अली गोनी ने क्रिकेट स्टेडियम और केएल राहुल के साथ पूरी टीम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “चलो चलते हैं।”
सामंथा रुथ प्रभु ने भी टीम इंडिया की एक तस्वीर शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की।
जैकी भगनानी ने लिखा, "शानदार जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई! अगला पड़ाव, चैंपियनशिप।”
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने पहुंचे अभिनेता आफताब शिवदसानी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ कई वीडियोज शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की।
बता दें, भारत के पास 265 रनों का लक्ष्य था। मैच में विराट कोहली 98 गेंदों पर 84 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। उनकी बैटिंग की बदौलत भारत को चार विकेट से जीत मिली।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-From Ajay to Varun, celebs celebrate Indias victory against Australia in Champions Trophy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, india, australia, champions trophy\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved