• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नवी मुंबई के पूर्व सिपाही ने अपने बेटों को मारी गोली, एक की मौत

Former Navi Mumbai constable shoots his sons, one dead - Mumbai News in Hindi

मुंबई। नवी मुंबई पुलिस के एक सेवानिवृत्त सहायक उप-निरीक्षक को उनके दो बेटों को गोली मारने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने के कारण एक बेटे की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम को उनके ऐरोली स्थित घर पर हुई। जहां आरोपी 73 वर्षीय सेवानिवृत्त एएसआई भगवान पाटिल अपने बड़े बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता है।

सोमवार को वह पालघर के वसई में रहने वाले 33 वर्षीय अपने दो बेटों विजय और नवी मुंबई के पास रहने वाले 31 वर्षीय सुजय के पास कुछ बात करने पहुंचे थे।

तभी बहस के दौरान हो गई। बहस बढ़ने के कारण सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने अपना आपा खो दिया और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल दी और अपने बेटों पर कम से कम तीन राउंड फायर कर दिये।

विजय के पेट और कंधे में एक-एक गोली लगी, जबकि एक सुजय को लगी। जिसके बाद इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

विजय को गंभीर हालत में इंद्रावती अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

नवी मुंबई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और हथियार जब्त कर लिया था और मंगलवार को पाटिल को गिरफ्तार कर लिया और भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या, हत्या के प्रयास के अलावा शस्त्र अधिनियम आदि के तहत मामला दर्ज कर लिया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Navi Mumbai constable shoots his sons, one dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: navi mumbai, ex-soldier, shot his sons, one dead, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved