• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद यादव को अस्पताल से छुट्टी मिली

Former Bihar Chief Minister Lalu Prasad got discharge from hospital - Mumbai News in Hindi

मुंबई। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद को सीने में दर्द और हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से इलाज के बाद मुंबई के अस्पताल से आज छुट्टी दे दी गई है। 70 वर्षीय यादव को सोमवार को बीमारी की वजह से एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। छुट्टी मिलने की वजह से वे आज ही पटना जाने की संभावना बनी हुई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को तीन महीने की अवधि में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले लालू प्रसाद यादव को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) में इलाज चला था। उन्हें 16 मार्च को बिरसा मुंडा जेल में बीमार होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में स्थानांतरित कर दिया गया। लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के मामले में दोषी पाया गया था। लालू पिछले कुछ हफ्तों से जमानत पर हैं। रांची उच्च न्यायालय ने उन्हें मेडिकल इलाज के लिए जमानत दे दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Bihar Chief Minister Lalu Prasad got discharge from hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalu prasad yadav, discharge, hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved