• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास भीषण आग, दमकल की 16 गाडिय़ां मौके पर

मुंबई। मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास बेहरामपाडा में गुरुवार शाम भीषण आग लगी। आग की सूचना मिलते ही 16 दमकल गाडिय़ां और 12 वाटर टैंकर मौके पर पहुंच गए है। फिलहाल, दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए है। खबर है कि आग बुझाने की जद्दोजहद में मुंबई फायर ब्रिगेड का एक दमकलकर्मी झुलस गया है। घायल हालत में दमकलकर्मी को पास ही के बांद्रा भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आग के पूर्व लाइन और हार्बर लाइन की ओर बढऩे की आशंका के बाद रेलवे की आवाजाही को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था, लेकिन फौरन ही इसको संचालित कर दिया गया। घटनास्थल पर तीन एंबुलेंस भी पहुंच चुकी हैं। इलाके के बांद्रा भाभा और वीएन देसाई हॉस्पिटल को अलर्ट किया गया है। मुंबई पश्चिमी रेलवे के पीआरओ ने मीडिया को बताया कि आग की घटना से रेलवे लाइन और ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire Breaks Out at Slum Near Bandra Railway Station in Mumbai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fire, mumbai, behrampada, bandra railway station, mumbai fire, bandra station, bhabha hospital, bandra west, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved