• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई लोकल में सीट को लेकर महिलाओं के बीच विवाद, पेपर स्प्रे छिड़कने का आरोप

Dispute between women over seating in Mumbai local train, allegation of pepper spray - Mumbai News in Hindi

मुंबई । मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन की महिला कोच में यात्रियों के बीच हुए विवाद के बाद पेपर स्प्रे छिड़कने का मामला सामने आया है। सेंट्रल रेलवे की एक लोकल ट्रेन में सीट को लेकर महिला यात्रियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर दूसरी महिला यात्रियों पर पेपर स्प्रे छिड़कने का आरोप लगा है। घटना के बाद दोनों पक्षों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) के अनुसार, गुरुवार को सूचना मिली कि कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पहुंचने वाली एन-9 फास्ट लोकल के महिला प्रथम श्रेणी कोच में सीट को लेकर महिला यात्रियों के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान एक महिला यात्री ने दूसरी महिला यात्रियों पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। सूचना मिलने के बाद सुबह 8:33 बजे ट्रेन के सीएसएमटी पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से कोच की जांच की।
पूछताछ में सामने आया कि कुछ महिला यात्री सीट सुनिश्चित करने के लिए डोंबिवली से कल्याण तक जाकर वापस लौटती हैं और फिर उसी ट्रेन से सीएसएमटी की ओर यात्रा करती हैं। इस वजह से कल्याण स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने वाली कई महिला यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इसी मुद्दे को लेकर डोंबिवली-कल्याण राउंड ट्रिप कर सीट पर बैठी महिलाओं और कल्याण से सीएसएमटी के लिए यात्रा शुरू करने वाली महिलाओं के बीच बहस शुरू हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान डोंबिवली-कल्याण समूह की एक महिला यात्री ने अपने बैग से पेपर स्प्रे निकालकर कल्याण से ट्रेन में सवार हुई महिला यात्रियों पर छिड़क दिया।
घटना के बाद शिकायतकर्ता महिला और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करने वाली महिला, दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी, सीएसएमटी के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dispute between women over seating in Mumbai local train, allegation of pepper spray
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pepper spray, mumbai local train, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved