• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, घर पर ही होगा आगे का इलाज

Dharmendra discharged from Breach Candy Hospital, will continue treatment at home - Mumbai News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे और अब दिनों के इलाज के बाद उन्हें बुधवार की सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। 89 साल के एक्टर की हालत बहुत गंभीर बताई गई थी, लेकिन अब वे बिल्कुल ठीक हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर उनके चाहने वालों के लिए राहत देने वाली है। ब्रीच कैंडी अस्पताल की मेडिकल टीम के अनुसार, धर्मेंद्र पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है और उन्हें छुट्टी देने के लिए पूरी तरह तैयार माना जा रहा है। परिवार भी एक्टर को जल्द से जल्द घर ले जाना चाहता है और आगे का इलाज उनके घर पर ही किया जाएगा।
धर्मेंद्र को खराब तबीयत के चलते 10 नवंबर को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबरें वायरल होने लगीं। धर्मेंद्र के परिवार ने तुरंत इन खबरों का खंडन किया और अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। ये पूरा समय ही देओल परिवार और बॉलीवुड के लिए मुश्किलों से भरा था। सोशल मीडिया पर बड़े बॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनेता तक उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे थे।
अब फैंस की दुआ से बुधवार को एक्टर वापस अपने घर वापस जा चुके हैं। इससे पहले, 11 नवंबर को धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने एक्टर का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और अच्छे से रिकवर भी कर रहे हैं। उन्होंने फैंस से उनके जल्द ठीक होने की कामना करने को कहा और साथ ही उनकी निधन की झूठी खबरें फैलाने वालों को आड़े हाथ भी लिया।
उन्होंने ऐसी खबरों को अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जो हो रहा है वो माफ करने लायक नहीं है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है।"
ईशा देओल ने भी निधन की खबरों को फैलाने के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा था कि इस मामले पर मीडिया कुछ ज्यादा ही सक्रिय लग रही है, कम से कम परिवार के आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dharmendra discharged from Breach Candy Hospital, will continue treatment at home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dharmendra, discharged, breach candy hospital, continue, treatment, home, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved