• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, 5 दिसंबर को लेंगे शपथ

Devendra Fadnavis becomes Chief Minister of Maharashtra, will take oath on 5 December - Mumbai News in Hindi

मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिविधियों के बीच बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। भाजपा विधायक दल की बैठक में फडणवीस को सर्वसम्मति से नेता चुना गया, चंद्रकांत पाटिल ने रखा प्रस्ताव रखा। पंकजा मुंडे समेत सभी ने समर्थन किया।जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की औपचारिक घोषणा कर दी गई।
भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि फडणवीस 5 दिसंबर को अपने दो डिप्टी सीएम के साथ शपथ लेंगे। महायुति के विधायकों की बैठक में भी इस फैसले पर सहमति बनी। इस अवसर पर भाजपा की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और विजय रुपाणी ने मुंबई पहुंचकर बैठक में हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि बीते 12 दिनों से फडणवीस का नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे था। संघ और भाजपा नेतृत्व के लिए भी फडणवीस पहली पसंद माने जा रहे थे। फडणवीस, जो पहले भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, अपने प्रशासनिक अनुभव और भाजपा के प्रति निष्ठा के कारण पार्टी के लिए एक भरोसेमंद चेहरा बने हुए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां तेज़ हो चुकी हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि नई सरकार राज्य की जनता की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।


बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 132 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। महायुति की बात करें तो भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57, एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं महाविकास अघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी) ने 20, कांग्रेस ने 16, एनसीपी (शरद पवार) ने 10 सीट पर जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Devendra Fadnavis becomes Chief Minister of Maharashtra, will take oath on 5 December
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: devendra fadnavis becomes chief minister of maharashtra, devendra fadnavis, chief minister of maharashtra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved