• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

Demand for Lookout Circular Against Imran Khan; Kirit Somaiya Writes to Home Ministry - Mumbai News in Hindi

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने अभिनेता इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को पत्र लिखकर अपील की कि इमरान खान को फिलहाल भारत छोड़ने से रोका जाए। सोमैया का कहना है कि 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन के मामले में दर्ज एफआईआर की जांच और उनकी ओर से दी गई शिकायत पर जांच पूरी होने तक इमरान का भारत में रहना जरूरी है। सोमैया ने गृह मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन को लिखे पत्र में कहा कि इमरान खान 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था। इसके लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी और मुंबई पुलिस ने मौके पर इमरान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था। इस घटना के संबंध में मुंबई के गावदेवी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है और इसमें इमरान खान का नाम भी शामिल है। पत्र में सोमैया ने दावा किया है कि इमरान खान अमेरिका के नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड है। उन्होंने लिखा कि इमरान भारत के बाहर जा सकते हैं और अगर जांच पूरी होने से पहले वह देश छोड़ देते हैं, तो आगे की जांच, बयान दर्ज करने और कानूनी प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है। इसी आधार पर उन्होंने गृह मंत्रालय से इमरान के भारत छोड़ने पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी करने और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से उनके खिलाफ एलओसी जारी करने का अनुरोध किया है।
सोमैया ने अपने पत्र में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 की धाराओं का हवाला भी दिया है। उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत केंद्र सरकार कुछ परिस्थितियों में किसी विदेशी नागरिक के भारत छोड़ने पर रोक लगाने का आदेश दे सकती है। उन्होंने ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से कहा कि अगर इमरान भारत छोड़ने की कोशिश करते हैं, तो इसकी जानकारी गावदेवी पुलिस स्टेशन को दी जाए।
दरअसल, यह पूरा मामला 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था। इमरान खान, उनकी पार्टनर लेखा वॉशिंगटन और उनकी कजिन जायन मैरी खान भी प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद थे। मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें इमरान खान भी शामिल थे। बाद में उन्हें और अन्य लोगों को छोड़ दिया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand for Lookout Circular Against Imran Khan; Kirit Somaiya Writes to Home Ministry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: home ministry, kirit somaiya, lookout circular against imran khan, imran khan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved