मुंबई। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने अब एक नए विवाद को हवा दे दी है। सांसद ने फिल्म तानाजी के ट्रेलर का आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कथित रूप से राजनीतिक दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ट्रेलर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्रपति शिवाजी महाराज और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को विश्वसनीय सैनिक तानाजी मालुसारे के तौर पर दिखाया गया है, वहीं दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को उदयभान सिंह राठौड़ के तौर पर दिखाया गया है।
छत्रपति शिवाजी महाराज के नेतृत्व में तानाजी ने पुणे स्थित सिंहगढ़ किला के लिए 4 फरवरी 1670 में ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी थी। किला राजपूत सैनिक उदयभान सिंह राठौड़ के कब्जे में था, जिनका नेतृत्व मुगलों के सहयोगी महाराजा जय सिंह करते थे। वीडियो में सिंहगढ़ की लड़ाई और दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच तुलना की गई है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope