मुंबई। बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शनिवार को आर्थर रोड सेंट्रल जेल (एआरसीजे) से रिहा होकर अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हजारों प्रशंसकों, भारी संख्या में पुलिस और मीडियाकर्मियों ने यहां दूसरे दिन एआरसीजे के बाहर डेरा डाला हुआ था। जैसे ही आर्यन की गाड़ी बाहर निकली तो कुछ देर के लिए वहां हुजूम सा लग गया।
रिहाई के समय आर्यन की एक नीली कलर की शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने अपने चहरे पर मास्क लगाया हुआ था। वह इधर-उधर देखे बिना अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए।
रिहाई के बाद बाउंसरों और बॉडीगार्ड्स द्वारा उन्हें काले शीशे वाली सफेद एसयूवी से तुरंत बांद्रा-वर्ली सी लिंक के माध्यम से अपने बांद्रा स्थित घर की ओर ले जाया गया।
2 अक्टूबर को मुंबई-गोवा लग्जरी क्रूज के लिए अपने 'मन्नत' बंगले से निकलने के 29 दिन बाद उन्होंने अपने घर में प्रवेश किया है।
वहीं आर्यन की रिहाई के बाद फैंस मन्नत के बाहर उनकी राह तक रहे थे, जिन्होंने ढोल बजाकर आर्यन का स्वागत किया है। आर्यन का परिवार उनके घर वापस आने से बेहद खुश है।
--आईएएनएस
उद्धव ने बागियों को शिवसेना, ठाकरे के नाम के बिना चुनाव जीतने की चुनौती दी
द्रौपदी मुर्मू को सर्वसम्मति से राष्ट्रपति बनवाने की मुहिम- भाजपा ने विपक्ष से की अपील
सिकंदराबाद हिंसा मामले में आखिरकार निजी कोचिंग सेंटर का मालिक गिरफ्तार
Daily Horoscope