मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर हैं। इस बीच भारतीय शेयर बाजार से अच्छी खबर नहीं है। शेयर बाजार औंधे मुंह गिरा है। सेंसेक्स में 836.90 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 40,333.22 पर पहुंच गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 68 अंक की गिरावट के साथ 12,012.55 पर खुला और सुबह 9.30 बजे तक 136 अंक की गिरावट के साथ 11,945 तक पीछे चला गया।
कोरोना वायरस का प्रकोप चीन के बाद दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा प्रभाव रहा है। यह ईरान और इटली में भी फैल गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का कहना है कि कोरोना के असर से दुनिया की जीडीपी में 1 फीसदी तक की गिरावट आ गई है।
भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई के आईटी और टेक के अलावा सभी सेक्टर लाल निशान में हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope