• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मूल्यवृद्धि और महंगाई के विरोध में मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर कांग्रेस का आज आंदोलन

मुंबई। कांग्रेस की मुंबई इकाई ने पेट्रोल, डीजन की मूल्यवृद्धि और महंगाई के विरोध में गुरुवार को मुंबई के 21 उपनगरीय स्टेशनों पर आंदोलन करने का फैसला किया है। यह जानकारी पार्टी के उच्चाधिकारी ने दी। आंदोलन का नेतृत्व मुंबई स्थानीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरूपम, विभिन्न निगम पार्षद, पूर्व और वर्तमान विधायक, सांसद और पूर्व मंत्री करेंगे।



निरूपम ने आईएएनएस से कहा, ‘‘पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें वैश्विक स्तर पर लगातार कम होने के बावजूद भारत में इनकी कीमतें बढ़ती जा रही हैं। इस समय मुंबई में देश में सबसे मंहगा 81 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर पेट्रोल मिल रहा है।’’ जनता की दुर्दशा को सामने लाने के लिए नगर कांग्रेस इकाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ पहली बार पश्चिमी रेलवे के उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CongresS Movement On 21 Railway Stations In Mumbai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congres movement, bjp, railway stations in mumbai, railway stations, mumbai congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved