• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उस रात श्रीदेवी के साथ क्या हुआ, बोनी ने अपने दोस्त को बताई पूरी कहानी

Boney Kapoor tells about last moments of Sridevi to Film Trade Analyst Komal Nahta - Mumbai News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत को एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। लेकिन, अभी भी उनके फैंस के दिलों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर उनकी चहेती अभिनेत्री के साथ उस शाम हुआ क्या था। आपको बता दें कि 54 साल की श्रीदेवी की मौत दुर्घटनावश दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से हुई थी। पहले कहा जा रहा था कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट से हुई है लेकिन बाद में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद साफ हुआ कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट के कारण नहीं हुई थी। अब इस मुद्दे पर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि आखिर उस दिन दुबई के होटल में क्या हुआ था। बोनी ने इस बारे में अपने पुराने दोस्त और फिल्म क्रिटिक कोमल नहाटा को सब कुछ बताया है। कोमल नहाटा ने इस बारे में विस्तार अपने ब्लॉग पर लिखा है। कोमल नहाटा ने लिखा, बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के बाद श्रीदेवी ने 2 दिन दुबई में बिताने का फैसला किया क्योंकि उन्हें अपनी बेटी जाह्नवी के लिए शॉपिंग करनी थी। उन्होंने जाह्नवी की शॉपिंग लिस्ट को अपने मोबाइल में सेव कर लिया था। वह 21 फरवरी को शॉपिंग करने वाली थीं लेकिन श्रीदेवी अपना फोन 20 तारीख को शादी वाले होटल रस अल-खैमा में भूल गई थीं। इसके बाद वह उस पूरे दिन होटल में ही आराम करती रहीं। 22 फरवरी को उन्होंने कुछ समय दोस्तों के साथ गपशप और आराम करने में गुजारा और बाद में भारत वापस जाने का शेड्यूल बदल दिया। 24 फरवरी की सुबह मैंने श्रीदेवी को नहीं बताया कि मैं शाम को दुबई पहुंच रहा हूं। कोमल ने लिखा, बोनी शाम को 6.20 बजे दुबई के होटल में पहुंचे। दरवाजा खोलने के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और करीब आधे घंटे तक बात की। इसके बाद बोनी ने श्रीदेवी को डिनर पर ले जाने की बात कहीं। बोनी लिविंग रूम में चले गए जबकि श्रीदेवी तैयार होने के लिए बाथरूम चली गईं। कुछ देर तक बोनी टीवी पर क्रिकेट मैच देखते रहे। करीब 20 मिनट तक मैच देखने के बाद बोनी ने श्रीदेवी को पुकारा लेकिन कई बार बुलाने पर भी जवाब नहीं आने पर उन्होंने बाथरूम के दरवाजे पर जाकर उन्हें आवाज दी लेकिन उन्हें श्रीदेवी की तरफ से फिर भी कोई जवाब नहीं मिला। यह बोनी के लिए अजीब था इसलिए उन्होंने घबराहट में बाथरूम के दरवाजे को खोला।
श्रीदेवी ने दरवाजे को भीतर से लॉक नहीं किया था। बोनी ने देखा कि बाथटब पूरी तरह पानी से भरा हुआ था और श्रीदेवी उसमें सिर से लेकर पांव तक पूरी तरह डूबी हुईं थीं। बोनी ने देखा कि श्रीदेवी के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। पोस्ट में आगे कोमल ने लिखा, श्रीदेवी के पानी में डूबने से बोनी कपूर खुद भी कष्ट और दुख में डूब गए। श्रीदेवी को बोनी कपूर का 2 घंटे पहले दिया गया यह सरप्राइज उनके लिए दुखद शॉक में बदल गया। श्रीदेवी जो अपने पति बोनी कपूर के साथ डिनर डेट पर जाने के लिए तैयार होने गई थीं उन्हें नहीं पता था कि वास्तव में वह अपनी आखिरी यात्रा के लिए तैयार होने गईं थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Boney Kapoor tells about last moments of Sridevi to Film Trade Analyst Komal Nahta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: boney kapoor, sridevi, film trade analyst komal nahta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved