• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, MCA के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड का आदेश रद्द

Bombay High Court Reprimands FDA; Quashes Order Suspending Licenses of 5 MCA Restaurants - Mumbai News in Hindi

मुंबई । बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) के मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) परिसर में चल रहे 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) की कार्रवाई जल्दबाजी में की गई थी और इसमें व्यावहारिक सोच की कमी थी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई करते हुए कहा कि महाराष्ट्र एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) ने पिछले दिनों जो कार्रवाई की थी, वो सही नहीं थी और इसमें सोच की कमी दिखाई देती है, इसलिए फ़ूड स्टॉल के लाइसेंस सस्पेंड करने के उसके आदेश को रद्द किया जाता है। बता दें कि 24 अगस्त को महाराष्ट्र एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) परिसर में चल रहे 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए था। इन पर फूड सेफ्टी और साफ-सफाई के नियमों के गंभीर उल्लंघन का आरोप था।
एफडीए की प्रेस रिलीज में कहा गया था कि यह कार्रवाई एमसीए में मौजूद परमिट रूम, पैविलियन, मेडिटेरेनियन, ओरिएंटल स्विंग और क्लबवे एंड पेस्ट्री काउंटर के खिलाफ की गई है। जांच के दौरान इन सभी जगहों पर फूड सेफ्टी के कई नियमों का उल्लंघन पाया गया था। इसके साथ ही रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की भारी कमी थी और खाने को रखने और संभालने के गलत तरीके अपनाए जा रहे थे।
जांच के दौरान अधिकारियों को सड़ा हुआ कच्चा खाना, किचन में गंदगी और फ्रीजिंग टेम्परेचर कंट्रोल में बड़ी गड़बड़ी मिली। कई जगहों पर खाने की सामग्री को तय तापमान पर नहीं रखा जा रहा था, जिससे उसके खराब होने का खतरा था।
एफडीए ने इस कार्रवाई का वीडियो और तस्वीरें भी जारी की हैं, जिसमें किचन की खराब स्थिति और नियमों के उल्लंघन को साफ देखा जा सकता है।
इसके साथ ही एफडीए ने कुर्ला में 'संकल्प महिला औद्योगिक उत्पादक सहकारी सोसाइटी लिमिटेड' का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया है। यह सोसाइटी मिड-डे मील कैंटीन चलाती थी। अधिकारियों ने यहां भी साफ-सफाई और हाउसकीपिंग की खराब हालत पाई। जांच में स्ट्रक्चर और साफ-सफाई से जुड़ी कई कमियां सामने आईं, जिसके बाद लाइसेंस पर रोक लगाई गई।
इसके अलावा एफडीए ने दादर के चर्चित 'कैफे कैडेल' का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया है। इस कैफे पर वेंटिलेशन, पेस्ट कंट्रोल और फूड इक्विपमेंट स्टैंडर्ड से जुड़े नियमों के उल्लंघन का आरोप है। अधिकारियों को पानी की टेस्टिंग के रिकॉर्ड में भी कमी मिली, जो फूड सेफ्टी के लिहाज से जरूरी होता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bombay High Court Reprimands FDA; Quashes Order Suspending Licenses of 5 MCA Restaurants
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bombay high court reprimands fda, bombay high court, fda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved