मुंबई। लंबे समय तक चली तमाम अटकलों के बाद आखिरकार सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में कुल 48 लोकसभा सीटों में भाजपा 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और विधानसभा चुनावों में गठबंधन के अन्य साझेदारों की सीटें आवंटित करने के बाद दोनों दल 50:50 के अनुपात में चुनाव लड़ेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
फडणवीस ने कहा, "हम समान विचारधारा और राष्ट्रीयता की भावना के कारण पिछले 25 सालों से साथ हैं। 2014 के चुनावों में हम कुछ कारणों से अलग हो गए थे लेकिन बाद में लगभग पांच साल से हम महाराष्ट्र और केंद्र मे साझेदार हैं।"
इससे पहले सीट बंटवारे के इस फार्मूले के बारे में रिपोर्ट सबसे पहले आईएएनएस ने की थी।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणनवीस, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी और दोनों तरफ के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार शाम संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।
सेलम में मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान
हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल गुप्ता,सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली
उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक MLC सीट भी मिलेगी
Daily Horoscope